यूट्यूब का बड़ा धमाका: 24 अगस्त 2026 से बदला व्यूज गिनने का तरीका, मोनेटाइजेशन के लिए अब डबल मेहनत



अगर आप यूट्यूबर हैं तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है। यूट्यूब ने 24 अगस्त, 2026 को अपना सबसे बड़ा अपडेट जारी कर दिया है, जिसने पूरे प्लेटफॉर्म का गणित ही बदल दिया है। अब व्यूज की गिनती पहले जैसे 30 सेकंड बाद नहीं, बल्कि वीडियो के चलते ही पहले फ्रेम से शुरू हो जाएगी। और साथ ही भविष्य में चैनल मोनेटाइज करने के नियम और भी सख्त होने वाले हैं।


क्या बदला है 24 अगस्त से?


यूट्यूब ने अपने Creator Community पोस्ट में साफ कहा है - "Starting 8/24, views will count the moment a video begins to play (with no minimum watch time) across all formats (VOD, Shorts, & Live)"

यानी अब चाहे लॉन्ग वीडियो हो, शॉर्ट्स हो या लाइव स्ट्रीम - जैसे ही वीडियो प्ले होगा, व्यू काउंट बढ़ जाएगा। टिकटॉक और इंस्टाग्राम पहले से ही ऐसा ही करते हैं। यूट्यूब ने शॉर्ट्स में यह नियम 31 मार्च 2025 को लागू किया था, अब इसे पूरे प्लेटफॉर्म पर लागू कर दिया गया है।

पुराना सिस्टम क्या था?

पहले यूट्यूब ने कभी ऑफिशियल नहीं बताया, लेकिन माना जाता था कि एक व्यू गिनने के लिए करीब 30 सेकंड देखना जरूरी था।


नया सिस्टम क्या है?

अब 1 सेकंड भी नहीं, वीडियो का पहला फ्रेम दिखते ही व्यू गिना जाएगा।


क्या पुरानी वीडियो के व्यूज बदलेंगे?

नहीं। 24 अगस्त से पहले की वीडियो के पुराने व्यूज वैसे ही रहेंगे। लेकिन 24 अगस्त के बाद उस वीडियो पर आने वाला हर नया व्यू नए नियम से गिना जाएगा। इसलिए आपके एनालिटिक्स में अगस्त के आसपास ग्राफ में अचानक उछाल दिख सकता है, उसे घबराने की जरूरत नहीं।


तो क्या कमाई बढ़ जाएगी? - सबसे बड़ा भ्रम

यहीं पर यूट्यूब ने दो हिस्सों में खेल कर दिया है। यूट्यूब ने साफ कहा है:


"This update won’t impact creator earnings or YPP eligibility"


यानी पब्लिक में दिखने वाला व्यू काउंट अलग है और पैसे देने वाला व्यू काउंट अलग है।


अब दो तरह के व्यूज होंगे:


1. Public Views (पब्लिक व्यूज): जो वीडियो के नीचे सबको दिखेगा, पहले फ्रेम से गिना जाएगा। यह ब्रांड डील दिखाने के लिए अच्छा है, संख्या बड़ी दिखेगी।


2. Engaged Views (एंगेज्ड व्यूज): असली व्यूज जो बताएगा कि दर्शक ने वीडियो को सच में देखा या तुरंत भाग गया। यह आपको YouTube Studio > Analytics > Advanced Mode > + Add Metric > Engaged Views में मिलेगा।


आपकी कमाई और YouTube Partner Program (YPP) की पात्रता इसी Engaged Views और Engaged Watch Hours पर तय होगी, Public Views पर नहीं।


मतलब अगर आपकी वीडियो पर 35,000 व्यूज दिख रहे हैं लेकिन Engaged Views 30,000 हैं, तो 5,000 लोग ऐसे हैं जिन्होंने खोलते ही बंद कर दिया। ब्रांड्स अब आपसे Engaged Views मांगने लगेंगे।


मोनेटाइजेशन के लिए सख्त नियम - 1 फरवरी 2027 से


यूट्यूब ने 10 अगस्त 2026 को एक और बड़ा ऐलान किया, जो नए क्रिएटर्स के लिए झटका है।


1 फरवरी 2027 से YPP के नए नियम:


अभी तक नियम था: 1000 सब्सक्राइबर + पिछले 365 दिन में 4000 वॉच ऑवर्स या 90 दिन में 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज।


नया नियम होगा:

1000 सब्सक्राइबर + पिछले 365 दिन में *8000 Qualified Watch Hours* (पहले 4000 था) 

या

90 दिन में 20 मिलियन Qualified Shorts Views (पहले 10 मिलियन था)


यानी अब मोनेटाइजेशन के लिए दोगुनी मेहनत। यूट्यूब ने भाषा भी बदल दी है - अब "Valid Public" की जगह "Qualified" शब्द का इस्तेमाल होगा, जैसे Qualified Watch Hours।


और 20 जुलाई 2026 को यूट्यूब ने AI कंटेंट पर भी शिकंजा कसा था। Mass-produced, Repetitive, Generic Template वाले वीडियो, बिना अपनी ओरिजिनल सोच के सिर्फ AI से बनाए गए वीडियो मोनेटाइज नहीं होंगे। खासकर अगर आप AI चेहरे (AI Persona) से हेल्थ, फाइनेंस, लीगल या पॉलिटिक्स पर एक्सपर्ट बनकर सलाह दे रहे हैं, तो आपका चैनल मोनेटाइज नहीं होगा।




क्रिएटर को अब क्या करना चाहिए?


1. Public Views से खुश न हों: अपने मीडिया किट में Engaged Views दिखाएं।

2. Analytics में तारीख नोट करें: 24 अगस्त को Methodology Change के तौर पर मार्क करें, ताकि साल-दर-साल तुलना में भ्रम न हो।

3. Originality पर फोकस: AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अपनी कहानी, अपनी एडिटिंग, अपनी वैल्यू जोड़ना जरूरी है।

4. EU AI नियम: अगर आपकी ऑडियंस यूरोप में है, तो AI से बने वीडियो/ऑडियो पर लेबल लगाना जरूरी है, नहीं तो चैनल पर स्ट्राइक आ सकती है।


कुल मिलाकर यूट्यूब का मैसेज साफ है - व्यूज की संख्या बड़ी दिखेगी, लेकिन पैसे उसी को मिलेंगे जो दर्शक को सच में रोक कर रखेगा।

No comments:

Post a Comment

Tesla Reopens Roadster Reservations for $50,000 - 9 Years Later, Still No Car

Tesla has reopened reservations for its fastest and most delayed car, the Next-Gen Roadster. The company quietly made the Reserve Now button...